स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनाली फौगाट मर्डर केस : यशोधरा बोली मेरी मां की हत्या के पीछे नेता, इसलिए हमें नहीं मिल रही मदद !

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी नहीं सुनवाई : यशोधरा


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट हत्याकांड में उसके परिजन बार बार सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं और आए दिन गोवा पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शुक्रवार को सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी मां की हत्या के पीछे किसी नेता का हाथ है। इसलिए इसकी जांच सही तरीके से नहीं की जा रही है। उन्हें सरकार पर विश्वास है, परंतु इतने दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही। मामले की सीबीआई जांच भी नहीं करवाई जा रही। 




उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गोवा पुलिस केवल समय बर्बाद कर रही है और सबूतों को मिटाने में लगी हुई है। अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। मैं अपनी मां के लिए इंसाफ की मांग कर रही हूं। सीएम मनोहरलाल ने कहा था कि परिवार लिखित में मांग करेगा तो हम सीबीआई जांच कराएंगे। लेकिन दस दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आज तक कुछ नहीं हुआ है। हमारा पूरा परिवार सीबीआई जांच की गुहार लगा रहा है। हमारा परिवार सच जानना चाहता हैं। जो भी मेरी मां के हत्यारे हैं उनको फांसी की सजा होनी चाहिए।






सोनाली के भाई वतन ढाका ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के लिए हम खापों का समर्थन मांग रहे हैं। ढाका खाप ने रविवार 11 सितंबर को महापंचायत बुलाई है। सभी खापों से सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |