स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरस्वती नदी के तट पर बसा हरियाणा का ये गांव दुनिया में प्रसिद्ध !

 प्रदेश का ऐतिहासिक गांव राखी गढ़ी को बनाया जाएगा बड़ा पर्यटक हब - डॉ जयदीप आर्य !



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




      सरस्वती नदी के तट पर बसा  हड़प्पा सभ्यता का प्रतीक राखीगढ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और जल्द ही यह एक बहुत बड़े पर्यटक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उक्त शब्द केंद्रीय प्रभारी पतंजलि व योग आयोग के चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य राखीगढ़ी के टीलों का भ्रमण करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि खुदाई के दौरान जो वस्तुएं वस्तुएं निकली निकली है वह काफी ऐतिहासिक हैं। उनके बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली के संयुक्त महानिदेशक डॉक्टर संजय मुंजल से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यहां लगभग 350 हेक्टेयर में हड़प्पा कालीन सभ्यता का विकास था और सात हजार वर्ष पहले भी नगर योजनाबद्ध तरीके से बसाए जाते थे। वह लोग व्यापार भी करते थे इसके भी काफी अवश्य अबकी बार खुदाई में मिले हैं। यहां पर 1998 से लेकर 2001 पहले भी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली ने ने खुदाई का कार्य किया था।







 उसके बाद  में डेक्कन कॉलेज पुणे ने 2013 से 2016 तक खुदाई की थी। खुदाई के दौरान हाथी दांत, सोने का टुकड़ा, शंख की चूड़ियां, मिट्टी की चूड़ियां, मिट्टी के खिलौने, हड्डियों से बनी अन्य वस्तुएं, खेती करने के लिए तांबे, कॉपर से बने औजार इत्यादि प्राप्त हो चुके हैं।






 डॉ जयदीप आर्य ने बताया कि बहुत जल्दी  ही पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की तरफ से  एक बहुत बड़ा कार्यक्रम राखीगढ़ी में आयोजित किया जाएगा और योगशाला और योग शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा।  लोगों को इस बारे में और जागरूक किया जाएगा। हमारी जो परंपराएं व विचारधाराएं थी वह कहीं और से नहीं बल्कि राखीगढ़ी से ही पूरे विश्व में फैली थी और यह जो लोग बार-बार कहते हैं की आर्य बाहर से आए थे यह उन लोगों को पर भी एक जोरदार प्रहार है। अब तो साक्ष्य तक मिल चुके हैं कि आर्य कहीं बाहर से नहीं बल्कि इसी देश के मूल नागरिक थे। इस अवसर पर जिला राज्य प्रभारी इश आर्य, तहसील प्रभारी हरपाल डांगी, जिला ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌उपाध्यक्ष जगदीश,  सरपंच दिनेश राखी, कृष्ण माजरा ,सीताराम, भारतीय, सुरेंद्र सिंह पांचाल आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |