दलजीत सिहाग सिसाय पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार !
दलजीत सिहाग पर हमला करने वाले युवक काबू
हांसी : तहलका न्यूज
जाट आरक्षण आंदोलन में जेल की सजा काट रहे सिसाय गांव निवासी दलजीत सिहाग पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिनको पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित युवकों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, हथियार और अन्य आरोपितों के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी।
पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने जिनको राजस्थान के चूरू जिले से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सचिन वासी निंदाना , चांद वासी निंदाना व करमजीत वासी फरमाना के रूप में हुई हैं ।
गौरतलब है कि 5 मई 2022 को दलजीत वासी सिसाय व उसके साथियों पर हत्या करने के इरादे से सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास से फायरिंग कर दी थी । जिसमें दलजीत सिहाग सिसाय व उसके साथी गोली लगने से घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks