फसल बीमा घोटाला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग ने पकड़ा जोर ; नारनौंद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन !
फसल बीमा के घोटाला करने वाले कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
दो करोड़ 73 लाख का किया गया था फसल बीमा का घोटाला
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
राखी शाहपुर पैक्स ब्रांच के अंतर्गत आने वाले पांच गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को पैक्स कर्मचारियों के घोटाले में शामिल आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपा। और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि 2020 में खरीफ फसल में फसल बीमा का घोटाला राखी शाहपुर के कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत करके किया गया था। जिसमें कर्मचारियों पर मामला दर्ज हो गया था। लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है उन्हीं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण एसडीएम से मिले है।
ग्रामीण राममेहर ने बताया कि पैक्स ब्रांच राखी शाहपुर के अंतर्गत पांच गांव आते हैं जिनमें गांव बुडाना,राखी खास,रखी शाहपुर, गामडा,मिलकपुर शामिल हैं और इस एक्स में लगभग 4500 किसान ब्रांच के सदस्य हैं। जो फसल बीमा के हकदार थे। उनका फसल बीमा करने से ब्रांच के कर्मचारियों ने मना कर दिया था और पैक्स कर्मचारियों व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मिलकर बीमा कर्मचारियों के साथ मिलकर लगभग दो करोड़ 73 लाख रुपए की फर्जी क्लेम राशि हड़प ली थी।
जिसके कारण हकदार किसान फसल बीमा से वंचित रह गए यह फर्जीवाड़ा खरीफ फसल 2020 में किया गया। इस पूरे मामले में पांचों गांव के किसान 30 मार्च 2021 को उपायुक्त हिसार से मिले थे। जिस पर उपायुक्त हिसार डॉ प्रियंका सोनी द्वारा एसडीएम नारनौद से जांच करवाई गई। जिसमें पैक्स कर्मचारियों पर आरोप तय हुए और पाया गया कि यह पूरी फर्जी क्लेम राशि केवल 14 लोगों के नाम ले ली गई थी और 3 अगस्त 2021 को नारनौंद थाना में मुकदमा दर्ज भी हो गया था। जिसमें अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस प्रशासन ढीला रवैया अपना कर दोषीयो को बचाने के प्रयास में हैं। इसीलिए सभी किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ताकि जल्द से जल्द दोषी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाए और पात्र किसानों को उनका हक मिल सके।
किसान राजीव ने कहा कि पैक्स के कर्मचारियों ने अपने चहेते परिवार के सदस्यों को फर्जी बीमा क्लेम दिया। जिनको बीमा राशि दी गई उनके पास जमीन तक नहीं है। और काफी तो सरकारी कर्मचारी है। जिनको बीमा राशि मिल ही नहीं सकती। सांठगांठ करके यह बीमा राशि ली गई। उन कर्मचारियों को जिनको जांच में दोषी पाया गया था और उन पर मामला दर्ज हुआ है। उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन से रिकवरी करवाई जाए ताकि हम को न्याय मिल सके।
एसडीएम विकास यादव ने कहा कि किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र दिया है। इसमें मांग की गई है कि पैक्स कर्मचारी जिन पर मामला दर्ज हुआ है उनकी गिरफ्तारी हो और प्रबंधन कमेटी को भी भंग किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks