स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के गांव में डायल 112 की टीम की वर्दी फाड़ी, 23 पर मामला दर्ज

दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर हमीरगढ़ गांव पहुंची थी टीम



जींद : तहलका न्यूज



  जींद जिले के नरवाना उपमंडल के गांव हमीरगढ़ में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो डायल 112 की टीम गांव में पहुंची और समझाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार कर एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीन नामजद लोगों सहित 23 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 




डायल 112 टीम के एसपीओ तनवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव हमीरगढ में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही वो ईएचसी रमेश, सिपाही भीम के साथ हमीरगढ गांव में मौके पर पहुंच गए। उस समय दोनों पक्षों के बीच काफी तनातनी चली रही थी।  उन्होंने समझाने की कोशिश की तो बलिंद्र, अमित, भीरा सहित करीबन दो दर्जन अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली गलौच करते हुए हाथापाई करने लगे।   जिसमें उसकी वर्दी फट गई। उन्होंने इसकी सूचना गढी थाना से पुलिस को दी तो कुछ ही देर बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपित मौके से फरार हो चुके थे। गढी थाना पुलिस ने एसपीओ तनवीर की शिकायत पर बलिंद्र, अमित,  भीरा को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



 गढी थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। जिनके साथ हाथापाई तथा दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |