स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अध्यापक की थर्ड डिग्री, छात्र का बदन पड़ा नीला, बार एसोसिएशन ने एसपी से लगाई गुहार !

 नो वर्षीय मासूम बच्चे की अकेडमी में लोहे के पाइफ से पीटाई

अध्यापक की पिटाई से बच्चे की टांग पर पड़े चोट के निशान।



जींद : तहलका न्यूज



जींद की रॉयल डिफेंस अकादमी

को शिक्षा का मंदिर ना कहकर कसाई का अड्डा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि इतनी बेरहमी से किसी भी शिक्षण संस्थान में किसी मासूम की पिटाई नहीं हुई होगी। जितनी कि इस अकेडमी में पढ़ने वाले छात्रों को कसाई की तरह लोहे के पाइप से अध्यापक जब तक पीटता रहा जब तक वो बेसुध नहीं हो गए। पीड़ित छात्र के वकील पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई तो पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 









 अकेडमी में पढ़ने वाले छात्र के पिता एडवोकेट हर्ष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने नौ वर्षीय बेटे का जींद के सेक्टर आठ-नौ स्थित रॉयल डिफेंस अकादमी में  दाखिला करवाया हुआ है। उसका बेटा अकेडमी संचालक के बताए नियम के मुताबिक होस्टल में ही  रहता है। 30 अप्रैल को छोटे बेटे के जन्मदिन पर अपने नौ वर्षीय बेटे को अकेडमी से घर ले गया था। रात को जब उसके कपड़े बदलने लगे तो देखा कि बंधेज से लेकर टकने तक गहरे नील पड़े हुए थे। जब उन्होंने बेटे से इस बारे में पूछा तो  उसने बताया कि हॉस्टल में मजाक करते समय एक बच्चा बैड से गिर गया था। जिस पर अध्यापक विवेक ने उसकी और उसके दोस्त की लोहे की पाइप से पिटाई कर दी। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त अध्यापक उन्हें जब तक पीटता रहा जब तक वे बेसूध नहीं हो गए। पुलिस शिकायत में बताया गया कि 22 अप्रैल को भी गणित का सवाल न आने पर भी उसे थर्ड डिग्री दी गई थी। परिजनों ने मासूम बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।








 सिविल लाइन थाना पुलिस ने मासूम के पिता एडवोकेट हर्ष की शिकायत पर अकेडमी के अध्यापक विवेक के खिलाफ बेरहमी से मासूमों के साथ मारपीट करने, 75 जेजे एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित अध्यापक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारी कर रही है।









मासूम बच्चे की बेरहमी से पीटने के मामले को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्य अध्यक्ष रामरुप चहल के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया से मुलाकात कर आरोपित अध्यापक और अकेडमी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। ताकि भविष्य में कोई निर्दीय अध्यापक किसी मासूम बच्चे को कसाई की तरह से पेश ना आए। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इस अकेडमी में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वो भी अपने मासूम बच्चों को अपने घर बुलाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करवाएं और उनकी काउंसिल करवाएं। 







बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने बताया कि बच्चे को थर्ड डिग्री देने की बात कही जा रही है। जिसके बाद उन्होंने बच्चे की काउंसलिंग की और उसके शरीर पर लगी चोटों के निशान देखे तो वो हकीकत ब्यां कर रहे हैं। बच्चों को इस तरह से पिटना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। रॉयल डिफेंस अकादमी के संचालक डा. अशोक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे को इस तरह से पिटने का मामला उनके संज्ञान में नहीं था। जैसे ही उन्हें इस घटना का पता चला तो आरोपित अध्यापक को अकेडमी से निकाल दिया। 






सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मासूम बच्चे के पिता की शिकायत पर अकेडमी में कार्यरत अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। बच्चे की काउंसलिंग करवाई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला मासूम बच्चे पर अत्याचार का लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।





teacher-gave-third-degree-to-nine-year-old-child-in-royal-defense-academy-of-jind

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |