किसान आंदोलन में शहीद भगत सिंह और सर छोटूराम के फोटो देख हुआ गर्व : सांसद बृजेन्द्र सिंह
पेटवाड़ गांव में MP बृजेन्द्र सिंह ने किया चौधरी छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण
गांव पेटवाड़ में सांसद बृजेंद्र सिंह चौपाल में मूर्ति का अनावरण करते हुए।
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पिछले दिनों दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान लगे बैनरों पर भगत सिंह व सर छोटूराम की ही फोटो थी यह बड़े गर्व की बात है। हम उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उक्त शब्द हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने गांव पेटवाड़ में सर छोटू राम की मूर्ति अनावरण करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि सर छोटू राम किसानों के मसीहा थे और आज भी किसान उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। हमारे लिए यह बड़े गर्व की बात है। दिल्ली में जब किसान आंदोलन चल रहा था तो पोस्टरो पर उनकी फोटो देखकर बड़ा गर्व महसूस होता था। जो यह विरासत का बोझ है। बहुत भारी होता है। जब मैं आईएएस अधिकारी होता था तो काफी लोग लालच देने के लिए आते थे लेकिन छोटूराम के नाती होने के नाते मन में एक सोच रहती थी अगर कुछ गलत कार्य किया तो उनकी आत्मा हमें कभी माफ नहीं करेगी। और कुछ गलत करने की सोच ही पैदा नहीं हुई।
गांव पेटवाड़ की चौपाल बड़े अच्छे तरीके से बनाई गई है और इसमें सर छोटूराम की प्रतिमा लगाकर ग्रामीणों ने जो मान सम्मान दिया है। उसके हम भी आभारी हैं। आने वाले समय में इस चौपाल का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। इसमें एक पुस्तकालय भी होना चाहिए। चौपाल के निर्माण में जो कार्य बकाया है। उसके लिए सात लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ ही गांव के लिए एक ओपन जिम का सामान भी दिया जाएगा ताकि ग्रामीण अपने शरीर को फिट रखने के लिए इसका प्रयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी को कार्यकर्ता मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर डीएसपी जुगल किशोर, चतर सिंह, राजेंद्र, चंद्रभान, करतार सिंह, रवि, रघुवीर, राजबीर, राजेंद्र, कर्णपल दुहन, सरपंच राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच वजीर सिंह, दीपक, लोकेश, पवन दुहन इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks