स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंजाब के बाद हरियाणा में बदला स्कूलों का समय !

पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की छुट्टी करने पर विचार

फोटो सोशल मीडिया।



चंडीगढ़ : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




  गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है, दिन निकलने के साथ ही सुर्य देवता आग बरपाने लगता है। जिसके कारण पारा दिन प्रतिदिन पुराने रिकार्ड तोड़ रहा है। हीट स्ट्रोक के चलते लोगों का घरों से बाहर निकालना मुहाल हो गया है। वहीं इस प्रचंड गर्मी में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदला तो इसकी गूंज हरियाणा में भी सुनाई देने लगी। वहीं भीषण गर्मी  की चपेट में आने के कारण काफी बच्चे, युवा और बुजुर्ग उल्टी दस्त के शिकार हो गए। अस्पतालों में आए दिन हीट वीव के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। 






हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने टैबलेट का पोस्टर लांच करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। वहीं 1 जून से 30 जून तक होने वाली ग्रीष्मकालीन छुट्टियां भी जून की बजाय भी महीने में करने पर शिक्षा निदेशालय मंथन कर रहा है। इसके अलावा पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के छोटे बच्चों की गर्मी को देखते हुए छुट्टी करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 मई से स्कूल 7 बजे खुलेंगे और 12 बजे छुट्टी होगी।‌ जोकि अब 08 बजे खुल रहे हैं और दोपहर 2:30 पर छुट्टी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |