आरोही स्कूल खेड़ी चौपटा के छात्रों ने देखे नर कंकाल
आरोही स्कूल खेड़ी जालब के छात्रों ने राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान देखे कंकाल
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
देश की आईकॉनिक साइट राखीगढ़ी में इन दिनों भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी खुदाई कर रहे हैं और खुदाई में काफी कंकाल निकल चुके हैं। इनको देखने के लिए देश भर से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को आरोही मॉडल स्कूल खेड़ी जालब के छात्र यहां पर पहुंचे।
हड़प्पा कालीन सभ्यता की सबसे बड़ी साइट राखीगढ़ी पर पिछले दो महीनों से खुदाई का कार्य चला हुआ है। खुदाई में अलग-अलग टीलों पर कंकाल पाए जा रहे हैं। जिनको देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी जालब के छात्र व अध्यापक बुधवार को भ्रमण करने के लिए राखीगढ़ी के टीलों पर पहुंचे। स्कूल के अध्यापक डॉक्टर अप्पू सहारण ने बताया कि राखीगढ़ी काफी ऐतिहासिक स्थल है। और इसमें जो भी अवशेष पाए गए हैं। उनसे देश का इतिहास बदलने वाला है। अबकी बार हो रही खुदाई में टीलें नंबर एक,तीन व सात पर कंकाल पाए गए हैं। जिनका डीएनए भी लिया गया है। डीएनए से यह खुलासा होगा कि यह कंकाल कितने वर्ष पुराने हैं। साथ ही यह संशय भी मिट पाएगा की हम विदेशों से यहां पर आए थे या यहीं से विदेशों में गए थे। वही खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन पाए गए हैं। जिन पर काफी अच्छी तरीके से चित्रकारी की हुई है। मिट्टी की चूड़ियां, बर्तन,मनके,केक इत्यादि काफी अवशेष मिल चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks