पाकिस्तान से मंगवाए भारी मात्रा में गोला बारूद सहित चार आतंकी करनाल में काबू !
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, गोला बारूद
संदिग्ध आतंकियों की पुलिस द्वारा पकड़ी गई इनेवा कार।करनाल : तहलका न्यूज
हरियाणा के करनाल जिले में पुलिस ने सूचना के आधार पर 4 आतंंकवादियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और बारूद से भरे 3 कंटेनर भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मधुबन थाना में आतंकवादियों को ले जाया गया है। जहां पर पुलिस संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ कर रही है। आतंकियों से बरामद किए गए हथियारों व बारुद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को गुप्त सूचना मिली थी चार आतंकी इनोवा गाड़ी से पंजाब से दिल्ली जा रहे हैं, इसके बाद करनाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई और हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास संदिग्ध आतंंकवादियों को दबौचने में सफलता हासिल की। आतंकियों की गाड़ी की तालाशी ली तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में बारूद, गोलियां और हथियार बरामद हुए। पुलिस आतंकियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं सूचना मिलते ही तत्काल एसपी गंगाराम पूनिया समेत पुलिस के आलाधिकारी मधुवन थाना पहुंच गए और संदिग्ध आतंंकवादियों से लगातार पूछताछ जारी है।
संदिग्ध फिलहाल महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे. चारों को IED तेलंगाना भेजना था। जहां सामान पहुंचना था वहां की लोकेशन इनको पाकिस्तान से मिली थी। ये लोग संदिग्ध फिलहाल महाराष्ट्र जा रहे थे और चारों को IED तेलंगाना में सप्लाई करना था जहां सामान पहुंचना था वहां की लोकेशन इनको पाकिस्तान से मिली थीं।
करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध पाकिस्तान के बब्बर खालसा आंतकवादी हरविंदर के लिए काम करते हैं उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई पंजाब में की गई थी, ये संदिग्ध आतंकी पंजाब से गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस की टीमें लगातार इनसे पूछताछ कर रही है, अन्य कौन-कौन लोग इनके साथ जुड़े हुए हैं इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने जानकारी दी है कि पकड़े गए युवकों का नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है. खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks