घर में घुसे बदमाशों ने महिला का गला दबाया तो बच्चों ने बदमाशों के छुड़वाए पसीने !
बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से बदमाशों पर बोला हमला
रोहतक : तहलका न्यूज
रोहतक में कैटरिंग कारोबारी के घर में तीन बदमाश डकैती करने के लिए घर में घुस गए और महिला का गला दबा दिया। कारोबारी के बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से महिला को उनके चुंगल से छुड़वाया ही नहीं बल्कि एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी अनिल नागपाल कैटरिंग का कारोबार करता है।वो बृहस्पतिवार की दोपहर को किसी काम से घर बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी सीमा नागपाल और बेटा बेटी मौजूद थे। बच्चे अलग कमरे में पढ़ाई कर रहे थे और महिला घर का काम कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक उनके घर पर आए और अनिल नागपाल के बारे में पूछा तो उसकी पत्नी ने कहा कि वो तो काम से बाहर गए हुए हैं। ये सुनते ही एक युवक ने महिला का गला दबाकर उनके कानों की बालियां निकालने का प्रयास किया। तो महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहे उसके बेटे ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से युवकों को घेर लिया और एक युवक को दबोच लिया। मौके की नजाकत को समझते हुए दो युवक मौका मिलते ही वहां से फरार हो गए। परिवार का कहना है कि आरोपित बदमाशों को उनके मकान से कोई भी सामान ले जाने में कामयाबी नहीं मिली और बच्चों व पड़ोसियों की सुझ बुझ से वो बच गए। सूचना मिलते ही आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks