स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार टोहाना तो सिरसा चंडीगढ़ मार्ग पर युवाओं ने लगाया जाम !

सेना भर्ती ओपन करवाने के लिए युवाओं ने फुंका आंदोलन का बिगुल

गांव जांडली खुर्द में सिरसा चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाए बैठे युवा। 




फतेहाबाद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




 पिछले तीन साल से सेना की भर्ती बंद होने से युवाओं के सब्र का बांध रविवार को जवाब दे गया और उन्होंने फतेहाबाद जिले के गांव जांडली खुर्द में सिरसा चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं फतेहाबाद जिले के ही गांव समैन के युवाओं ने भी हिसार टोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया और चेतावनी दी कि जब तक सेना की भर्ती नहीं शुरू होती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।‌





जांडली खुर्द के युवाओं ने कहा कि वो बचपन से सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना संजोए हुए हैं, लेकिन सरकार की गलत नितियों की‌ वजह से पिछले तीन साल से एक भी भर्ती नहीं हुई। जिसके कारण लाखों युवाओं की उम्र भी निकल चुकी है। जबकि वो युवा अपने छोटे भाइयों को भी सेना में भर्ती होने के लिए लगातार मैदान में अभ्यास करवा रहे हैं। ताकि वो तो सेना में भर्ती नहीं हो सके। परंतु छोटे भाइयों के लिए अब भी सपने संजोए हुए टकटकी लगाए देख रहे हैं। लेकिन सरकार की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि जब तक पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 








वहीं समैन गांव के युवक भी सेना में भर्ती की मांग को लेकर रविवार को सड़क पर उतर आए। गांव के युवाओं ने अवरुद डाल हिसार टोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया और कहा कि भाजपा सरकार में युवा पकोड़े तलने लायक भी नहीं छोड़ा। सरकार ने सेना की भर्ती बंद की हुई है और पकोड़े तल कर परिवार का पेट भरने वाले लोगों पर कोरोना नाम की बिमारी के भेंट चढ़ने से सब काम धंधे चोपट हो गए हैं और सबको रास्तों पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भर्तियां बंद होने से अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है और युवा वर्ग सही दिशा की तरफ जाने की बजाय गलत रास्ता अपना रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सेना में भर्ती व अन्य रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करवाए जाते तब तक युवा सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।








जाम लगने की सूचना मिलते ही टोहाना पुलिस समैन गांव में तो भूना पुलिस जांडली खुर्द गांव में पहुंची और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवाओं ने पुलिस की एक नहीं सुनी। वहीं जाम लगने ‌की वजह से दोनों गांव में वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई और भीषण गर्मी में वाहन चालकों के साथ साथ यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। 






 सेना में भर्ती शुरू करवाने की मांग को लेकर युवाओं ने रविवार को तीन घंटे तक टोल नाके फ्री करने का आहवान किया था। उनके समर्थन में किसान यूनियन से जुड़े लोग भी रविवार को सड़कों पर उतरे। हिसार के मायड़ टोल नाके, बाडो पट्टी टोल नाके पर युवाओं के साथ बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे और उन्होंने दोपहर 12 बजे तक टोल नाकों को फ्री करवाया। वहीं सरकार से जल्द से जल्द सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |