स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दीपेंद्र हुड्डा ने शेयर किया भाजपा सांसद का विडियो , बोले जवाब दे सीएम कौन डकार गया 350 करोड़ रुपए !

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कसा तंज, बीजेपी में मची खलबली

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ( सोशल मीडिया )



चंडीगढ़ : तहलका न्यूज




खट्‌टर साहब रोहतक भाजपा सांसद ने आपके दावे का सटीक जवाब दिया है। जनता अब मांग करती है कि उनके आरोपों पर अब आप भी जवाब दीजिए। जनता को न सही तो कम से कम अपनी पार्टी के सांसद को तो बता दो किसने कितना पैसा खाया है। उक्त बातें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहे।  उन्होंने आप सांसद सुशील गुप्ता ने सीएम मनोहर लाल और मंत्री कमल गुप्ता को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि, आपकी पार्टी के सांसद डॉ अरविंद कुमार ने 350 करोड़ रुपये हजम करने का आरोप लगाया है। 









दीपेंद्र ने साथ ही ट्वीट में लिखा कि खट्‌टर साहब रोहतक भाजपा सांसद ने आपके दावे का स्टीक जवाब दिया है। जनता अब मांग करती है कि उनके आरोपों पर अब आप भी जवाब दीजिए। दीपेंद्र ने साथ ही सीएम के 15 पैसे वाले बयान को भी टैग किया है। दीपेंद्र हुड्‌डा ने ट्वीट किया कि रोहतक सांसद की बात ध्यान से सुनिए, कह रहे हैं कि रोहतक के खस्ता हाल के लिए भाजपा का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। खट्‌टर साहिब से पूछ रहे हैं कि अमृत योजना के नाम पर जनता के 350 करोड़ कौन डकार गया। सीएम और भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए। लेकिन सांसद जी जवाबदेही से आप भी नहीं बच सकते। 








कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्‌डा ने सोशल मीडिया पर रोहतक के भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का वीडियो शेयर किया। वीडियो में भाजपा सांसद मंच से कह रहे हैं कि रोहतक में अमृत योजना का 350 करोड़ रुपए आया। तीन साल से ऊपर टाइम हो गया, एक साल में योजना खत्म होनी थी। कौन लोग ऐसे हैं, जिन्होंने रोहतक पाड़ कर रख दिया और पैसा कहां गया, पता नहीं।







सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि कांग्रेस का जमाना गया, जब उनके प्रधानमंत्री एक रुपया भेजते थे और नीचे 15 पैसे ही पहुंचते थे। मैं 1 रुपया भेजूंगा और नीचे तक 1 रुपया ही पहुंचेगा, कहीं कट नहीं लगने दूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |