स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बेरोजगार युवाओं ने सेना की भर्ती को खुलवाने के लिए बाडोपट्टी व रामायण टोल पर किया विरोध प्रदर्शन !

तीन साल से बंद सेना भर्ती की खुलवाने की मांग को लेकर युवा किसानों के साथ उतरे सड़कों पर





हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




संयुक्त किसान मोर्चा,बाडोपट्टी टोल पर आज  बेरोजगार युवाओं ने सेना की भर्ती को खुलवाने के लिए बाडोपट्टी टोल पर दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया।आज 8 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक बाडोपट्टी टोल फ्री आह्वान पर दो घंटे टोल की बीच वाली दोनोें लाइनों पर अपना रोष प्रदर्शन किया। 






               जारी एक प्रेस ब्यान में युवा नेता राहुल खेदड़ ने बताया की सेना की भर्ती खुलवाने के लिए आज भारत बंद है संयुक्त किसान मोर्चा,बाडोपट्टी टोल कमेटी ने बेरोजगार भाइयों का पुरजोर समर्थन किया है।हमारी केवल तीन मांगें है 1. सेना की भर्ती तुरंत करवाई जाए 2.सरकार की वजह से ओवर एज हुए नौजवानों को सेना नौकरियों में तीन वर्ष की छूट दी जाएं। 3.तालु गांव के युवा पवन ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या कर ली थी उसे न्याय मिले। पवन तालू आर्मी में भर्ती होना चाहता था परंतु पिछले कई वर्षो से आर्मी की भर्ती नहीं हो रहीं सरकार जानबूझकर भर्ती नहीं करवा रही है।हर वर्ष सैंकड़ों नौजवान भर्ती से ओवर ऐज हो रहे है और निराशा का शिकार होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहें हैं।इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।लेकिन हम आत्महत्या नही करेंगे हम सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे और संघर्ष करके अपना हक लेंके रहेंगे।अपनी मांगों को लेकर एसडीएम बरवाला के मार्फत माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 








      संयुक्त किसान मोर्चा बाडो पट्टी टोल कमेटी के नेताओं ने युवाओं की मांगों का समर्थन किया टोल कमेटी के प्रधान सरदानन्द राजली ने कहा की हम बेरोजगार युवाओं की सभी मांगों का समर्थन करते है। फसल बचाने की लड़ाई किसान आंदोलन ने लड़ी और जीती अब नस्ल बचाने की लड़ाई के लिए हम सबको एकजुटता से लड़ना होगा।आत्महत्या कोई हल नहीं संघर्ष से ही समस्याओं का समाधान निकलेंगा।  हम बेरोजगार युवाओं को आश्वासन दिलाना चाहते है कि जब भी आप कोई आंदोलन करोंगे टोल कमेटी आपके साथ है।





किसान नेता नरेश भ्याण, धोला जेवरा, रोहतास राजली,विजेंद्र सरपंच, बलवान सुंडा,धर्मपाल बागड़ी, सोहनलाल खेदड़,शमशेर खेदड़,ईश्वर वर्मा आदि किसान नेताओं ने युवाओं को समर्थन दिया और सम्बोधित किया।इस विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ो नौजवानों ने शिरकत की भविष्य में सेना भर्ती को लेकर करेंगें बड़ा आंदोलन। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |