स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भारत सरकार लिखी गाड़ी से अवैध शराब सहित दो युवक काबू !

दिल्ली से हरियाणा में सप्लाई करने में प्रयोग की दिल्ली नंबर की भारत सरकार का स्टीकर लगी गाड़ी

भारत सरकार का स्टीकर चस्पा गांड़ी की चैकिंग करती पुलिस।



सोनीपत: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज



सोनीपत पुलिस ने रविवार को उस समय बड़ी सफलता हासिल लगी जब चैकिंग के दौरान पुलिस ने भारत सरकार का स्टीकर लगी गाड़ी को चैकिंग के लिए रूकवाया और गाड़ी की चैंकिंग की तो उसमें 32 पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर गाड़ी में सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गाड़ी सरकारी है या फिर फर्जी तरीके से स्टीकर लगाकर नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसकी छानबीन करने में लगी हुई है। 







सोनीपत के सिक्का कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम बहालगढ़ रोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक दिल्ली नंबर की कार आती हुई दिखाई दी, जिस पर भारत सरकार लिखा हुआ था। पुलिस ने चैकिंग के लिए गाड़ी को रूकवाया तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां रखी हुई थी। जब पेटियों की जांच की तो उनमें 14 पेटी अंग्रेजी शराब व 18 पेटी देसी शराब की बरामद हुई। जब उन युवकों से इसका लाईसेंस व अन्य कागजात मांगें गए तो वो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करके गाड़ी को शराब सहित कब्जे में ले लिया। 




     ‌‌पु‌‌लिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब की पेटियां।





चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब से भरी गाड़ी सहित दो युवकों को काबू किया है। जब युवकों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी मोहित व मनीष के रूप में हुई। गाड़ी पर भारत सरकार के स्टीकर लगे हुए हैं। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है कि गाड़ी सरकारी है तो अवैध कारोबार को लेकर नशा तस्कर इसका गलत तरीके से प्रयोग कर रहे हें। दोनों युवकों के खिलाफ भारत सरकार का स्टीकर लगाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |