भिवानी में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर युवाओं ने की सेना भर्ती खोलने की मांग !
प्रदेश भर में युवाओं ने आक्रोश कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
बहल में युवा सेना भर्ती को लेकर प्रदर्शन करते हुए।भिवानी: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज
युवा वर्ग बेरोेजगारी की मार झेल रहा है और महंगाई आसमान छू रही है। पिछले तीन सालों से सेना की भर्तियां बंद हैं और अन्य विभागों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है। ऐसे में सरकार की मंषा पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के युवाओं ने अपने अपने तरीके से प्रदर्षन किया। भिवानी जिले के बहल में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर रोश प्रदर्शन किया।
किसान युवा नेता रवि आजाद व बेरोरजागर युवाओं ने कहा कि मोदी सरकार दो करोड़ बेरोजागर युवाओं को रोजगार देने का वायदा करके सत्ता में आ बैठी। लेकिन मोदी सरकार ने तीन साल पहले सेना की भर्ती बंद कर दी और आज तक एक भी सेना की भर्ती नहीं हुई। जिसके कारण युवाओं की आयु सेना की भर्ती से निकल रही है और लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सेना की भर्ती बंद करने से मोदी सरकार की नितियों पर सवाल उठता है कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य भाजपा नेता देश की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े ब्यान देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ सेना की भर्ती बंद कर वो विदेशी ताकतों से किस तरीके से सुरक्षा करेंगे।
रवि आजाद ने कहा कि अगर जल्द ही सेना की भर्ती आरंभ नहीं हुई तो युवा वर्ग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। क्योंकि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में देश भक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। उसके बावजदू भी भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण हरियाणा बेरोजगारी के मामले में नंबर वन पर पहुंच गया है तो देश के अन्य राज्य भी लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks