नारनौंद : जान से मारने व लड़की उठाने की धमकी देने वालों के खिलाफ किया मामला दर्ज !
नारनौंद : तहलका न्यूज
खेड़ी चौपटा चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव संदलाना से फोन पर जान से मारने व लड़की उठाने की धमकी देने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में संदलाना निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मेरे पास पिछले कई दिनों से एक फोन नंबर 8607276194 से धमकी भरी कॉल आई। जो एक अनजान व्यक्ति है जो मुझे गाली व लड़की उठाने व मुझे गोली मारने की धमकी देता है। मेरे पास धमकी की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। वह अनजान व्यक्ति मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। जिससे मुझे व मेरी परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। नारनौंद थाना पुलिस ने सुरेंद्र की दी शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks