स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पांच दिन बाद भी नाबालिका के अपहरणकर्ता पुलिस की पहुंच से दूर !

 

नारनौंद  : तहलका न्यूज




नारनौंद उपमंडल के गांव से पांच दिन पहले एक पांच वर्षीय लड़की को तीन नकाबपोश कार सवारों द्वारा उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह गांव के स्कूल से खेल कर अपने घर लौट रही थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ नहीं पाई। 








 तीन मई को एक नाबालिग लड़की गांव के स्कूल में खेल कर अपने घर लौट रही थी। जब वह अपने घर पहुंचने ही वाली थी कि उससे पहले एक गाड़ी में सवार तीन नकाबपोश युवकों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था। जब वह गाड़ी नारनौंद नहर के पास पहुंची तो तीनों बदमाशों द्वारा उस गाड़ी का मुंह माजरा गांव की तरफ कर खड़ी कर दी। तथा तीनों नकाबपोश युवक फोन पर बातें करने लगे। मौके का फायदा देख नाबालिग लड़की खिड़की खोल कर नारनौंद शहर की ओर भागने लगी। लड़की ने नारनौंद के नागरिकों को आपबीती बताते हुए नागरिकों ने उसके बताए नंबर पर फोन किया जो उसकी मां का था। इसके बाद नागरिकों द्वारा नारनौंद थाना पुलिस को इस बारे अवगत करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में ले उसकी मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर तीनों नकाबपोश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई थी।। पांच दिन बीत जाने के बाद भी तीनों नकाबपोश युवक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। 







इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि युवकों को पकड़ने के लिए साइबर सेल की मदद ले रहे हैं। नाबालिक लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांव में छापे मार रही है जल्द ही तीनों आरोपितों को पकड लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |