चाहे मुख्यमंत्री से बात करा दो , पैसे तो लगेंगे ही, मंत्री से बात करवाने पर बोला तहसीलदार का रीडर !
इस्माईलाबाद में मैरिज सर्टिफिकेट बनाने में भ्रष्टाचार का मामला
प्रतिकात्मक फोटो।कुरुक्षेत्र : तहलका न्यूज
कुरुक्षेत्र 20 हजार रुपये में सर्टिफिकेट | शादी के कार्ड पर भी करने बनाकर देने का आरोप लगे आनाकानी 180 रुपये है पंजीकरण की सरकारी फीस अंकुर मदान कनाडा में पीआर मिलने के बाद बड़ी उम्मीद के साथ मार्च में शादी करने अपने गांव अजरवारा आया था । 19 फरवरी को शादी भी रीति रिवाज के साथ हुई , लेकिन 11 मार्च को वापस कनाडा जाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन पाया तो चिंता सताने लगी । उसके पिता रामलाल ने बेटे के साथ पुत्रवधु को कनाडा भेजने के लिए उनका मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने इस्माईलाबाद उप तहसील में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक के कई बार चक्कर काटे । पिता ने अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार और गांव के सरपंच का भी सहयोग लिया । मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के साथ रीडर की फोन पर बात कराई । उसने यहां तक कह दिया कि चाहे मुख्यमंत्री से बात करा दो । इसकी फीस तो लगेगी ही । फोन कराने पर इतना जरूर हुआ कि पहले 30 हजार रुपये मांग रहा था और फिर 20 हजार रुपये लेकर मैरिज सर्टिफिकेट बना दिया ।
एसपी ने किया हस्तक्षेप थाना इस्माईलाबाद ने शिकायत मिलने के बाद 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया है । बताया जा रहा कि एसपी डा . अंशु सिंगला ने इस मामले में खुद हस्तक्षेप किया । नायब तहसीलदार पौरुष पहल और रीडर श्यामलाल सहित तीन पर मुकदमा दर्ज करने का मामला कई दिन तक दबा रहा । दोनों आरोपित मुकदमा दर्ज करते ही फरार हो गए । उच्चाधिकारियों ने नायब तहसीलदार पौरुष पहल को सस्पेंड कर दिया ।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके दोस्त रामलाल के लड़के अंकुर मदान की शादी 19 फरवरी को हुई थी । अंकुर अपनी पत्नी को अपने साथ कनाडा ले जाना चाहता था । उन्होंने 11 मार्च की टिकट भी करा रखी थी । उन्होंने शादी के सर्टिफिकेट के लिए उप तहसील इस्माईलाबाद में रीडर श्यामलाल से संपर्क किया । उसके कहने पर अंकुर मदान की शादी का कार्ड छपवाया । उसने फिर लड़की की शादी का भी कार्ड छपवाने की बात कही । दोनों की शादी के अलग - अलग कार्ड छपवाकर दिए तो रीडर ने 30 हजार रुपये की मांग की । पुलिस ने शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार पौरुष पहल , उनके रीडर श्यामलाल सहित तीन पर भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है । आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है । पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी । जगदीश टामक , प्रभारी , थाना इस्माईलाबाद ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks