स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम !

 हांसी जींद व जींद बरवाला मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम






जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




  बिजली कटौती से पूरे हरियाणा में हाहाकार मचा हुआ है, आए दिन रोड़ जाम व मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के ब्यान दे रहे हैं, उसके बावजूद बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। खेतों की बिजली कटौती को लेकर रामराय नौ गामा खाप के ग्रामीणों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव ईक्कस में जाम लगा दिया। जिसके कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।





रामराय भैण नौ गामा खाप के ग्रामीणों के सब्र का बांध उस समय टूट गया जब खेतों की बिजली नहीं आई। सभी ग्रामीण ईक्कस गांव के चौपटा पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने से हांसी जींद और जींद बरवाला मार्ग पर वाहनों का पहिया रुक गया। जिसके कारण सड़क के चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही जींद सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण उचित आश्वासन पर अड़े रहे। जिसके बाद थाना प्रभारी ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर आकर ग्रामीणों को ठोस आश्वासन देने के लिए कहा तो बिजली निगम के जेई मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम को खोला। 









सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया की किसान शेड्यूल के अनुसार लगातार बिजली उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करवा दिया गया है। जिसके बाद बाधित रास्ते को खोल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |