शीतला माता मंदिर में करोड़ों रुपए का गबन, आरटीआई से खुलासा !
मंदिर की दुकानों के करोड़ों रुपए डकार गया ठेकेदार
गुरुग्राम : तहलका न्यूज
देश में भ्रष्टाचार इतना फेल चुका है कि अब इससे भगवान का घर भी अछूता नहीं रह पाया। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई कि लोगों की आस्था भी आड़े नहीं आ रही। लोग मंदिरों में अपने पाप गुनाहों की माफ़ी मांगने और घर परिवार में सुख-शांति बनी रहे। इन्हीं मनोकामना पूर्ण होने की आस्था के चलते मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पूरा पूरा दिन लाईनों में खड़े रहते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार करने वालों की नजरों में ना ही भगवान है और ना ही उन्हें लोगों की आस्था से कोई लेना-देना। उनकी नजरों में तो पैसा ही भगवान है और वो चाहे लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ हो या फिर किसी का गला काटकर कमाया गया हो।
दरअसल मामला शीतला माता मंदिर से जुड़ा हुआ है, मंदिर की दुकानों का ठेका करोड़ों रुपए में उठता है और इस पैसे की एवज में ठेकेदार की जमीन रहन ( मोरगेज ) करवानी होती है। लेकिन कमल नाम के व्यक्ति द्वारा आरटीआई लगाने से खुलासे के बाद आरोप लगाए जा रहे हैं कि 2016 से पहले शीतला माता मंदिर की दुकानों का ठेका श्याम सुन्दर के पास ठेका था। लेकिन श्याम सुन्दर ने मंदिर के साईन बोर्ड में ठेके की चार करोड़ रुपए जमा ही नहीं करवाए। बल्कि ठेकेदार ने इसकी एवज में जो जमीन मोरगेज करवाई थी वो जमीन पहले ही बेची जा चुकी है और उस जमीन पर रिहायशी इमारतें खड़ी हैं। वहीं ठेकेदार श्याम सुन्दर ने बताया कि मामला अदालत में विचाराधीन है और इस मामले पर स्टे ऑर्डर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks