स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सेना की भर्ती खुलवाने की मांग को लेकर आज टोल फ्री करवाएंगे किसान !

 बेरोजगार युवा और सभी एकेडमी सेना की भर्ती खुलवाने के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगें संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार करेगा पूर्णरुप से समर्थन - संयुक्त मोर्चा

आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिसार के टोल फ्री रहेेंगे। -संयुक्त मोर्चा



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार की बैठक आज किसान विश्राम गृह,हिसार में दिलबाग सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार के नेताओं ने कई विषयों पर विचार विमर्श किया।और आगे की रणनीति बनाई। 





               जारी एक प्रेस ब्यान में सरदानन्द राजली ने बताया की पिछले दिनों तालु गांव के युवा पवन ने बेरोजगारी की वजह से आत्महत्या कर ली थी वो आर्मी में भर्ती होना चाहता था परंतु पिछले कई वर्षो से आर्मी की भर्ती नहीं हो रहीं सरकार जानबूझकर भर्ती नहीं करवा रही है।हर वर्ष सैंकड़ों नौजवान भर्ती से ओवर ऐज हो रहे है और निराशा का शिकार होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहें हैं।इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। पवन ने सुसाईड नोट लिखा था पिता जी मैं फौजी नहीं बन सका,कितनी दर्दनाक मौत थी पवन भाई की सारे अरमान साथ ही चले गए पवन तालु को न्याय दिलाने के लिए और सेना की भर्ती खुलवाने के लिए कल भारत बंद है संयुक्त किसान मोर्चा इन बेरोजगार भाइयों का पुरजोर समर्थन किया है। जहा भी धरना प्रदर्शन रहेगा संयुक्त किसान मोर्चा के साथी हर जगह इनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े मिलेेंगे। *कल 8 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिसार के टोल फ्री रहेेंगे।*







किसान नेताओं ने जाट शिक्षण संस्थान हिसार में कालेज के छात्रों की पानी और बिजली की मूलभूत समस्याओं को लेकर जाट शिक्षण संस्थान हिसार में छात्रों के प्रदर्शन मे कालेज पहुंच कर छात्रों का समर्थनक किया था और किसान नेताओं ने कालेज छात्रों के साथ मिलकर अतिरिक्त अपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। जिसपर कालेज प्रिंसिपल ने किसानों के बारे में नींदनीय ब्यान दिया था। जिसमें उंहोने कहा कि ये लोग राजनीति कर रहे है। और कालेज का माहौल खराब कर रहे है।संयुक्त किसान मोर्चा इसके कड़े शब्दों में निंदा करते है।और कालेज प्रिंसिपल ब्यान द्वेषपूर्ण और सच्चाई से परे है। 





आज इस मीटिंग में रीमन नैन खेदड़,सन्दीप सिवाच,रणबीर मलिक,कुलदीप खरड़,हर्षदीप गिल,प्रदीप मलिक,समुंद्र मलिक,काला खरड़,कुलदीप बुड़ाक,रामबीर न्योली,विरेंद्र बागोरिया आदि शामिल रहे। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |