स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के कार चालक ने होमगार्ड जवान पर चढ़ा दी कार

 चैकिंग के लिए रुकने ईशारा किया तो चढ़ा दी कार



फतेहाबाद : तहलका न्यूज



   दिल्ली सिरसा हाईवे 9 पर फतेहाबाद पुलिस की टीम बड़ोपल नहर के पास नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि होमगार्ड के जवान ने एक कार को चैकिंग के लिए रुकने का ईशारा किया तो कार चालक ने उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की तो होमगार्ड जवान गाड़ी के बोनट पर चिपक गया। 

जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफतार कर लिया है।






पुलिस को दी शिकायत में गोरखपुर निवासी सोनू ने बताया कि वो होमगार्ड में ड्यूटी पर तैनात था। उसकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस फतेहाबाद में लगाई गई है। पुलिस के अधिकारी ने फतेहाबाद के बड़ोपल नहर के पास वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था और होमगार्ड के जवान वाहनों को रुकवा कर कागजात एसएचओ को दिखाने के लिए उनके पास भेज रहे थे। इसी दौरान उसने एक होंडा सिटी कार आती हुई दिखाई दी तो उसने चैकिंग के लिए कार चालक को रुकने का ईशारा किया। 







उसने बताया कि कार चालक ने कार रोकने की बजाय उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश ‌की तो वो कार के बोनट पर गिर गया। उसने सुझबुझ दिखाते हुए कार पर चिपक गया। लेकिन कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर कार को रुकवाने में कामयाबी हासिल की और कार चालक को हिरासत में ले लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसकी पहचान हिसार के आजाद नगर निवासी सुरेंद्र के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |