स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Gas cylinder price Today: डीजल पेट्रोल ने निकाला तेल आज गैस सिलेंडर ने रुलाया !

घरेलू गैस सिलेंडर आज से हुआ महंगा, महिलाओं ने खोली सरकार की पोल !





दिल्ली : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 




महंगाई से पहले ही देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, शनिवार को एक बार फिर तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। जिससे एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपए तक पहुंच गई है। ऐसे में गरीब तबके के लोगों के लिए धुआं रहित रसोई का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना सपना ही बनकर रह जाएगा। क्योंकि इस महंगाई के दौर में आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना ही कठिन हो रहा है और ऊपर से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।






कोरोना काल‌ में लोगों का रोजगार छीन गया और छोटे दुकानदारों के का धंधे सब चौपट हो गए, लेकिन कम नहीं हुई तो लोगों पर महंगाई की मार। दिन प्रतिदिन जरुरत के सामान की कीमते आसमान छू रही हैं और सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पेट्रोल 70 साल के रिकार्ड को ध्वस्त कर 110 के पार है तो डीजल भी पीछे नहीं हटने का नाम ले रहा है वो भी पेट्रोल की कार की तरह तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडर दो हजार के पार है तो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से एक हजार रुपए पहुंच गए हैं। शनिवार को तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की मामूली सी बढ़ौतरी कर गरीब तबके के लोगों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है। 







रेखा, अंजली, मुस्कान, प्रीति, गुड्डी, शर्मिला, अनीता, कांता, कमला, बुगली, बसंती, पूनम, सोनिया, रानी इत्यादि महिलाओं ने बताया कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम घोड़े की तरह हो गई है। सत्ता में बैठे नेताओं में से कोई भी नेता आम गरीब की परवाह नहीं कर रहा। महंगाई के इस दौर में गरीब के घर में चुल्हा मुश्किल से जल रहा था और अब गैस के दामों में बढ़ोतरी करके सरकार ने साबित कर दिया है कि उसकी नीतियां गरीब हितेषी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले तो मोदी सरकार ने पैसे का लालच देकर गरीबों को बैंकों में खाता खुलवाने के लिए लाईनों में लगा दिया और फिर धुंआ रहित रसोई का सपना दिखा घरों में गैस सिलेंडर दे दिए। जैसे ही लोगों के बैंक खाते खुल गए और घरों में गैस सिलेंडर हो गए, अब ना ही तो उनके खाते में पैसे बचे और ना ही घर के गैस सिलेंडर में गैस बची। बस उनकी आस बची है तो लकड़ी और गोबर के उपलों से जलने वाली धुएं की रसोई।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |