स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य नेताओं को मिली बम से उड़ाने की धमकी !

रेलवे स्टेशन पर चिट्ठी भेज दी धमकी, जेश-ए-मोहमद ने लिखी है चिट्ठी




चंडीगढ़: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज ः 



पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पंजाब में हड़कंप मच गया है। धमकी की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेन्सियां चौकना हो गई और धमकी मिलने वाले नेताओं व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को ओर कड़ा कर दिया गया है। ये धमकी रेलवे स्टेशन पर एक चिटृटी के माध्यम से मिली है। 









सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन मास्टर राजबीर सिंह को मिली चिटठी में कहा गया है कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित अन्य नेताओं व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है। जेश-ए-मोहम्मद के एरिया कमांडर सलीम अंसारी ने लिखा है कि मटियाला के श्री देवी तालाब मंदिर, काल माता मंदिर व कुछ अकाली नेताओं सहित 21 धार्मिक स्ािलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद नेताओं व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |