स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गृहमंत्री अनिल विज की जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दो टूक, हर रोज एक घंटा लगाएं जनता दरबार !

एसपी नहीं लगा रहे खुला दरबार, मेरे पास हर रोज आ रहे छः छः हजार लोग




चंडीगढ़: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज



प्रदेष के गृहमंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से पुलिस अधीक्षकों को फटकार लगाते हुए कड़े आदेष दिए हैं कि प्रत्येक जिला पुलिस अधीक्षक हर रोज एक एक घंटे कार्यालय में जनता दरबार लगाएं। ताकि पीड़ितों को इंसाफ पाने के लिए दर दर ना भटकना पड़े। 





गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जिलों के पुलिस कप्तान जनता दरबार नहीं लगा रहे हैं। जिसके कारण लोगों को अपनी फरियाद लेकर उन तक पहुंचना पड़ रहा है। इसके बारे में काफी पत्र मिल रहे हैं कि जिला पुलिस कप्तान उनकी फरियाद सुनने के लिए समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उनके पास छः -छः हजार षिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कड़े लफजों में जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कहा कि वो हर रोज 11 बजे से लेकर 12 बजे तक एक घंटे जनता दरबार लगाकर पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो वो उनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लेगें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |