हिसार: प्रेम विवाह करने पर साले ने जीजा पर चला दी गोली !
दो महीने पहले प्रेम विवाह करने से नाराज चल रहा है साला
हिसार: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज ः
हिसार जिले के गांव के युवक ने दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था। उनके प्रेम विवाह से उसकी पत्नी के परिजन खफा हैं और प्रेम विवाह करने वाले युवक पर उसके ही साले पर जान लेवा हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उसके साले व एक अन्य युवक पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपित युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी षिकायत में आदमपुर क्षेत्र की नीम की अड्डा, भारत गैस एजेन्सी ढाणी निवासी विकास ने बताया कि उसने दस फरवरी को हिसार जिले के गांव जगाण की युवती से प्रेम विवाह किया था। उनके प्रेम विवाह से उसकी पत्नी के परिजन उनसे खफा थे और इस वजह से उनसे नाराज चल रहे है। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात को वो आदमपुर मंडी से अपने गांव गाड़ी में आ रहा था कि रास्ते में करियाणा की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए उसने जैसे ही अपनी गाड़ी रोकी तो उसके पीछे लगे उसके साले रविन्द्र व एक अन्य युवक वहां पर पहुंच गए।
विकास ने आरोप लगाया कि उसके साले रविन्द्र ने उस पर दो गाली फायर कर दिए। जिससे वो बाल बाल बच गया और खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। विकास ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी जान को खतरा है इसलिए उसकी जान माल की रक्षा की जाए। पुलिस ने विकास के साले व अन्य युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने विकास की षिकायत पर उसके साले जगाण गांव निवासी रविन्द्र व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित युवकों को पकड़ लिया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया कि विकास के परिवार की पूरी सुरक्षा की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks