स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सिसाय, राजपुरा और माढ़ा गांव के दर्जनों किसानों के फाने स्वाह, दो किसानों के गेहूं की कटी फसल भी जली !

 मौके पर पहुंचे एसडीएम, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर पाया आग पर काबू !

      गांव राजपुरा माढ़ा के खेतों में लगी आग। 



नारनौंद: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज ः 


बुधवार की दोपहर को अज्ञात परिस्थितियों में गांव सिसाय के खेतों में आग लग गई। आग तेजी से फेलती गई और गांव सिसाय के खेतों में गेहूं के फानों को जलाते हुए गांव राजपुरा को कवर कर माढ़ा गांव के खेतों में पहुंच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मष्ककत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दर्जनों किसानों के फाने व दो किसानों के गेहूं की कटाई कर बंडल जलने की सूचना मिली है। आग की सूचना मिलते ही नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, पटवारी, सब इंस्पेक्टर जगदीष चंद्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 






मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोहपर को करीबन 11 बजे गांव सिसाय के खेतों में आग लग गई। तेज हवाएं चलने के कारण आग तेजी से फेलती गई। जब तक किसानों को आग लगने का पता चला तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और सिसाय गांव के खेतों में गेहूं के फानों को जलाती हुई गांव राजपुरा के खेतों में प्रवेष कर गई। लेकिन किसान अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में नाकाम रहे और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। करीबन 12 बजे दमकल विभाग नारनौंद की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन आग भयानक रूप धारण करने के कारण एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो हांसी से भी दमकल की गाड़ी को बुलाया गया।





 लेकिन तब तक आग राजपुरा के किसानों के खेतों में गेहूं के फाने स्वाह हो चुके थे और माढ़ा गांव के खेतों में पहुंच चुकी थी। हवाओं का बार बार रूख बदलने के कारण आग कभी उधर तो कभी उधर फेलती गई और राजपुरा गांव के दो किसानों के करीबन साढे तीन एकड़ गेहूं के भरोटे जल गए। वहीं अनेक किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई के बाद बचे फाने जलकर राख हो गए। काफी किसानों ने तो तुड़ी तक नहीं बनवाई थी। करीबन चार तीन चार घंटे की कड़ी मष्ककत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 





हांसी चंडीगढ़ रोड़ को भी क्रास कर गई आग


आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि गांव राजपुरा माढ़ा से गुजरने वाले हांसी चंडीगढ़ मार्ग को भी पार कर आग माढ़ा गांव के खेतों में जा पहुंची। किसानों ने अपनी फसल के फाने व कटाई की हुई फसल को बचाने के लिए ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई भी कर दी। लेकिन हवा के तेज चलने के कारण आग तेजी से आगे से आगे फेलती गई। 







फायर ब्रिगेड कर्मी नरेन्द्र जांगड़ा ने बताया कि काफी किसानों के फाने जल गए। जिसका अभी आंकलन नहीं किया गया है। वहीं राजपुरा गांव के दो किसानों ने गेहूं की हाथ से कटाई कर भरोटे बांधे हुए थे वो जलकर राख हो गए। बाकि रिपोर्ट पटवारी तैयार करने में लगा हुआ था। मौके पर नारनौंद के एसडीएम विकास यादव भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |