स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव में घर का ताला तोड़ नगदी व जेवरात रखी अलमारी उठा ले गए चोर

 घर से कुछ दूरी पर अलमारी का लॉक तोड़ लाखों रूपए की नगदी व जेवरात चुराए


नारनौंद: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज


चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और आए दिन चोर लोगों के खून पसीने की कमाई पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। नारनौंद उपमंडल के गांव गामड़ा के एक मकान में चोरों ने संेधमारी करते हुए घर में रखी भारी भरकम अलमारी को ही उठा ले गए। अलमारी में लाखों रूपए की नगदी व जेवरात सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित की षिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 





पुलिस को दी षिकायत में गामड़ा निवासी वीरेन्द्र ने बताया कि 23.24 अप्रैल की रात को वो अपने परिजनों के साथ घर के सब दरवाजे खिड़कियां बंद कर ताला लगाकर कमरें में सो गए थे। जब सुबह उठकर देखा तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे के अंदर रखी अलमारी गायब थी। उन्होंने आसपास काफी छानबीन की तो घर से कुछ दूरी पर अलमारी खुली पड़ी हुई मिली; जब उसने अलमारी में रखे सामान को देखा तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, एक लाख, दस हजार रूपए सहित अन्य जरूरी सामान गायब मिला। उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |