मानेसर में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियों से पूरी रात में भी नहीं आई काबू !
25 एकड़ में फैले अवैध कबाड़ी के गोदाम में लगी आग !
मानेसर : तहलका न्यूज
गुरुग्राम जिले के मानेसर में रात करीबन दो दर्जन एकड़ जमीन पर बने कबाड़ के अवैध गोदामों में आग लग गई। आग ने इतना भयानक ले लिया कि फायर ब्रिगेड की करीब 40 गाड़ियां बुलानी पड़ी। इसके बावजूद भी आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। आगजनी में एक महिला और एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार रात को मानेसर में कबाड़े के एक गोदाम में आग लग गई। जिसको स्थानीय लोगों ने बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और आग तेजी से दूसरे गोदामों तक फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग पर पाने पाने के प्रयास किए। लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए अन्य जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग का रुद्र रूप इतना था कि तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों से मंगलवार सुबह तक भी काबू नहीं पाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks