रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने कर दी बुजुर्ग पिता की हत्या
मामूली कहासुनी होने पर लाठी डंडों से किया वार
रेवाड़ी: सुनील कोहाड़ तहसलका न्यूज ः
रेवाड़ी के जाडरा गांव में रिष्ते उस समय तार तार हो गए जब एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने आया दूसरा बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाडरा गांव निवासी राजेष होमगार्ड में तैनात था और उसकी आयु होने पर को सेवानिवृत हो गया। जिसके बाद वो घर पर ही रहने लगा। उसके दोनों बेटे भी होमगार्ड में लगे हुए थे। जिनको कुछ समय पूर्व हटा दिया गया था। राजेष और उसके बेटे अजय में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो अजय ने लाठी डंडों से पीट पीटकर अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। बीच बचाव करने आए दूसरा लड़का भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks