सरकार ने फायर ब्रिगेड को से की वादाखिलाफी - देवेंद्र लोहान
23 मई से फायर व नगरपालिका के कर्मचारी करेंगे हड़ताल - नरेश कुमार
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका सचिव को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए।
नारनौंद : तहलका न्यूज
अग्निशमन व नगरपालिका के कर्मचारियो ने इकाई उपप्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के सचिव को ज्ञापन सौंपा है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 23 मई को सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रधान देवेन्द्र लोहान ने बताया की संघ ने लम्बे संघर्ष करने के बाद सरकार के साथ 30 सितंबर 2019 को संघ का समझौता हुआ था की 30 सितंबर को कैबिनेट कि बैठक में सरकार ने फैसला लिया की फायर के कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से बहार करके विभाग के रोल पर लिया जाएगा। लेकिन अब इन कर्मचारियो को कौशल रोजगार निगम मे डालने का काम कर रहे है। इसको कर्मचारी सहन नहीं करेगे।
जसबीर शयोकन्द ने बताया कि 25 अप्रैल व 17 अगस्त को कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ समझौता हुआ था। जिसमे कोरोना से मृत्यु पर 50 लाख बीमा, चार हजार रिस्क भता, सामान काम सामान वेतन देना,1366 फायर मैन व ड्राइवरो को फायर ऑपरेटर के पदो पर मर्ज करना। कर्मचारी नेता अनिल कुमार ने बताया कि फायर व नगरपालिका के कर्मचारियों ने सरकार को काफी बार मांग पत्र दे चुके हैं। बार बार आश्वासन दिया गया की जल्द ही सरकार के द्वारा बातचीत करके आपकी समस्याओ का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन आज तक सरकार के द्वारा बातचीत नहीं कि गई। इस कारण कर्मचारियो में काफी रोष है।
फायर व नगरपालिका के पुरा प्रदेश के कर्मचारी 11 मई को गेट मीटिंग करेगे,12 मई को पेन व झाड़ू प्रदर्शन करेगे,14 मई को प्रदेश के सभी मंत्रियों को नोटिस देंगे,18-19 मई को 12-12 घन्टे की भूख हड़ताल करेगे 23-24 मई को प्रदेश के फायर व नगरपालिका के 42 हजार कर्मचारी पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल करेगे अगर फिर भी समस्याओ का समाधान नहीं होता है तो 25 मई को राज्य कार्यकारिणी कि मीटिंग बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कि घोषणा कर दि जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks