स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महिला ने रोड़वेज बस में दिया बच्चे को जन्म, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल !

 जींद सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिया था हिसार रैफर

नवजात शिशु व उसकी मां को बस से उतारतेेेे परिजन व अन्य।


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



बुधवार को दिल्ली से हिसार आ रही हरियाणा रोड़वेज की बस जैसे ही हांसी से हिसार के लिए रवाना हुई तो बस में सवार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हिसार के पास बस पहुंची तो महिला ने हिसार पहुंचने से पहले ही बस में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बस चालक बिना देर किए बस को लेकर सीधा हिसार के सरकारी अस्पताल बस ले गया और महिला व बच्चे को दाखिल करवाया। 





मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बांदा जिला के गांव तेरा निवासी भैरमदीन ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ जींद जिले के खेमाखेड़ी गांव के सतीश ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसने बताया कि उसकी पुत्रवधू रोशनी गर्भवती थी। देर रात करीब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। तो वो अपनी पत्नी व एक अन्य महिला के साथ  रोशनी को लेकर जींद के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने रोशनी का उपचार ना करके उसे हिसार रैफर कर दिया।  जल्दबाजी व जानकारी के अभाव में वो हिसार की जगह रोहतक पहुंच गए। जब रोहतक से हिसार आ रहे थे तो रोशनी की की प्रसव पीड़ा तेज हो गई तो बस के चालक ने बस को साईड में रोक दिया और बस में सवार पुरुषों को बस से नीचे उतार कर महिलाओं को रोशनी की मदद में लगा दिया। कुछ देर बाद रोशनी ने बच्चे को जन्म दिया तो बस चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 








बस चालक राजू ने बताया कि वो हरियाणा रोड़वेज रोहतक में चालक है। वो दिल्ली से हिसार आ रहा था कि हिसार मिल्ट्री केंट से निकलने के बाद बस में सवार महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। उन्होंने मिर्जापुर रोड़ के पास बस को साईड में रोक लिया। बच्चे को जन्म होने के बाद नवजात शिशु व उसकी मां को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |