इनेलो नेता के घर से नगदी वह जेवरात चोरी
कार्यक्रम में शामिल होने गया था गांव, पीछे से चोर कर गए हाथ साफ
रतिया - तहलका न्यूज
शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने इनेलो के बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी व सोने के जेवर चुराकर भाग गए। मकान मालिक रविवार सुबह जब घर पर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
इनेलो नेता रमेश लाली पुराना बाजार में अपने परिजनों के साथ रहते हैं, शनिवार शाम को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ अपने पैतृक गांव लाली में गए हुए थे। रविवार सुबह जब रमेश गांव से रतिया के घर में आए तो उन्होंने देखा कि घर की सभी अलमारियां खुली पड़ी है और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब उन्होंने अलमारियों में रखे सामान की पड़ताल की तो अलमारी में रखा हुआ लगभग 12 तोले सोने के जेवर और लगभग एक डेढ़ लाख रुपये नकदी अलमारी से गायब मिली।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks