पुलिस चौकी के पास चोरी, पुलिस सड़कों पर करती रही चेकिंग
पुलिस चौकी के पास करीबन एक दर्जन दुकानों में चोर की सेंघमारी
फतेहाबाद - तहलका न्यूज
हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार को पुलिस के नाइट डोमिनेशन को चोर ने फेल कर दिया। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हुई। 31 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आये आरोपी ने चौकी के सामने वारदात की।
पुलिस जिस वक्त जगह जगह पर नाकाबंदी करके रातभर जिले की किलेबंदी करके चैकिंग कर रही थी तो एक चोर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर एक या दो नहीं बल्कि 8 दुकानों के ताले तोड़ने की वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गया।हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिससे उसकी पहचान हो गई।
हालांकि पुलिस नाइट डोमिनेशन के दौरान हजारों वाहन चेक करने और सैकड़ों जगहों पर चेकिंग करने का अभियान चलाने का दावा करते हुए नशा, शराब तस्करी जैसे दूसरे अलग-अलग मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक हाल ही में 31 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था
सवाल ये है कि पुलिस चौकी जैसे संवेदनशील क्षेत्र शिवालय मार्केट में सुरक्षा ढीली कैसे रह गई? फिलहाल पुलिस दुकानदारों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्यवाही करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार शिवालय मार्केट में रविवार सुबह-सवेरे दुकानदार जैसे ही अपनी दुकानों पर पहुंचे तो करीबन एक दर्जन दुकानों के ताले टूटे हुए मिले तो उनके होश उड़ गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks