स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कोथ कलां डेरा फिर सुर्खियों में, युवक ने जहर निगल लगाया आरोप

 कोथ कलां के डेरे के महंत, पूर्व सरपंच व एक अन्य से तंग आकर युवक ने निगला जहरीला पदार्थ , डीएसपी पर भी लगाया आरोप


नारनौंद : तहलका न्यूज
      गांव कोथ कला के एक किसान ने डेरे के महंत, गांव के पूर्व सरपंच, नारनौंद के डीएसपी व एक अन्य युवक पर तंग करने का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ निगलने का मामला प्रकाश में आया है। किसान उचाना के निजी हॉस्पिटल में दाखिल हैं।

  गांव कोथ कलां निवासी किसान प्रदीप उर्फ पीपा ने फेसबुक पर लाइव आकर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव कोथ कला के डेरे के महंत शुक्राई नाथ योगी, नारनौंद के डीएसपी, पूर्व सरपंच अनिल कुमार व सूरत सिंह ने उसको काफी तंग किया है और वह उनकी वजह से जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। जैसे ही किसान के परिजनों ने यह वीडियो देखी तो वह तुरंत ही उसको संभालने के लिए पहुंच गए और उसको इलाज के लिए उचाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

बॉक्स
गौरतलब है कि दो जनवरी को प्रदीप उर्फ पीपा कुछ गायों को लेकर डेरे में चला गया और वहां पर डेरे काम कर रहे सेवादार अरविंद के साथ उसकी कहासुनी हो गई और उसके बाद दोपहर को जब अरविंद किसी काम के लिए बाहर जा रहा था तो उसके साथ प्रदीप व उसके साथियों ने मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सेवादार अरविंद के बयान पर प्रदीप व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

बॉक्स
डेरे के महंत शुक्राई नाथ योगी ने बताया कि जिस दिन यह झगड़ा हुआ वह उस दिन डेरे से बाहर गया हुआ था। जब अगले दिन डेरे में पहुंचा दो पूरे मामले के बारे में जानकारी ली जिस युवक ने जहरीला पदार्थ निकला हुआ है। उसने डेरे की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जो कि पिछले दिनों प्रशासन की मदद से छूटवा लिया था। उसके बाद से ही वह समय-समय पर षड्यंत्र रच कर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। डेरे के सेवादार के साथ मारपीट करके उसके पैसे छीनने का मामला उसके खिलाफ दर्ज हुआ तो उसने पुलिस से बचने के लिए यह षड्यंत्र रचा है और इसके लिए गांव के ही कुछ लोगों ने उसको उसकाया है। पुलिस मामले की जांच करें सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

बॉक्स
इस संबंध में डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि प्रदीप के खिलाफ डेरे के सेवादार के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई थी। पंचायत में कोई बात सिरे नहीं चढ़ पाई। तो उसे अगले दिन ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस पूरे मामले में साजिश रची गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |