स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अनियंत्रित कैंटर घर में चूसी, पांच घायल, बस और ट्रक में टक्कर, बाल बाल बची जिंदगी

 पेड़ से नहीं टकराती तो जा सकती थी जान

जींद भिवानी मार्ग पर तालू गांव के पास बस व‌ ट्रक की टक्कर - 

1 की मौत, 20 घायल

पानीपत : 

 नंगला आर गांव में रविवार की देर रात तेज रफ्तार कैंटर कमरे में घुस गई। जिसके कारण कमरे की छत टूट गई और प्रवासी दंपती, उनके दो बच्चे व पड़ोसी उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। तब तक आरोपित कैंटर चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। गनमीत रही कि पहले कैंटर पेड़ से टकरा गई थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।‌ पेड़ से टकराने के कारण कैंटर की गति कुछ धीमी हो गई। अन्यथा पांचों की जिंदगी जा सकती थी।




हादसे के बाद एसपी शशांक कुमार सावन ने सनौली थाना प्रभारी से फोन कर घटना की जानकारी ली। 


सनौली थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि तेज रफ्तार खाली कैंटर धनसौली गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही नंगला गांव के पास मोड़ पर कैंटर पहुंची तो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित  होकर कैंटर पेड़ से टकरा गई। इससे कुछ गति कम हो गई और फिर कैंटर कमरे में घुस गई। जिसके कारण कमरे की छत टूट गई। इसके नीचे सो रहे प्रवासी कर गंगाधर, उनकी पत्नी लक्ष्मी, अमित, काजल और पड़ोसी जसबीर नीचे दब गया। शोर मच गया। ग्रामीण और डायल 112 पीसीआर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।



जींद भिवानी मार्ग पर तालू गांव के पास बस व‌ ट्रक की टक्कर

भिवानी जिले के गांव तालू के पास एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच हुई टक्कर (Truck and Bus Collision ) में कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामान अस्पताल में लाया गया चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई



जानकारी के अनुसार गाँव तालू के पास सोमवार सुबह हरियाणा रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर हो गई । हादसे के बाद जींद भिवानी मार्ग दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा। इस हादसे में बस में सवार करीबन दो दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि हाईवा चालक सुल्तानपुर निवासी धर्मबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं घायलों को भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।। हादसे की सूचना मिलते ही रोडवेज के अधिकारी और जीएम मनोज दलाल भी मौके पर पहुंचे और घायलों से हाल चाल जाना। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।


रोडवेज बस उछल कर एक दूसरे हाइवा से जा भिड़ी और हाइवा बस के पीछे के हिस्से में जा फंसा। हादसे के बाद तीनों वाहन रोड पर इस तरह से फंसे कि जींद-भिवानी रोड  बंद हो गया। दुर्घटना की सूचना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों की मदद की। इस बीच कुछ देर में ही रोड बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस कर रह गए।


jind-bhiwani-marg- truck-and-bus-full-of-passengers-collide-in-many-injured


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |