स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शिक्षा मंत्री का बड़ा ब्यान - स्कूल कालेज खुलेंगे या रहेंगे बंद, आया नया फरमान

 स्कूल कालेज में फिजिकल कक्षाएं प्रतिबंधित, आनलाईन पढ़ाई करवाएं 

चंडीगढ़ - तहलका न्यूज 


   कोरोना वायरस एक बार फिर से डराने लगा है। कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं और ओमिक्रान वेरिएंट भी लगातार पांव पसार रहा है। इसके चलते प्रदेश में स्कूल व कालेजों में फिजिकल कक्षाएं न लगाकर आनलाईन पढ़ाई करवाने का फैसला लिया गया है।‌


   प्रदेश सरकार कोरोना वायरस को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है।‌ कोरोना के कहर से बच्चों को बचाया जा सके। इसके लिए सरकार ने 12 जनवरी तक स्कूल कालेज सहित इनसे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगा दी थीं और छुट्टी कर दी थी। लेकिन स्कूल कालेज बंद होने के बाद भी इसका प्रभाव कम नहीं हुआ। बल्कि हर रोज इसके ग्राफ में इजाफा हो रहा है। बच्चे कोरोना वायरस व ओमिक्रान वेरिएंट का शिकार होने से बचाया जा सके। इसके लिए सरकार ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों सहित कालेजों में फिजिकल कक्षाएं प्रतिबंधित कर दी है। अगर छात्र व अभिभावक सहमत हो तो शिक्षण संस्थान आनलाईन पढ़ाई करवा सकते हैं।‌


सोमवार को यमुनानगर के सामान्य अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार के लिए सबसे ज्यादा जरुरी बच्चों की सुरक्षा है। इसको देखते हुए सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूल व कालेजों में 26 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। आगे भी कोरोना की परिस्थितियों अनुरूप ही आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार  कोरोना पर अंकुश लगाए जाने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए कोविड के नियमों की पालना करते हुए सरकार व प्रशासन द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने की अपील की। 


     प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में 5166 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |