स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद -आप का मेयर बनने से रोकने के लिए भाजपा कांग्रेस ने चली औछी चाल - वेदप्रकाश बेनीवाल

बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर की लोकतंत्र की हत्या : वेदप्रकाश बेनीवाल

 नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
      आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को लेकर भाजपा में ही नहीं कांग्रेस पार्टी में भी खलबली बची हुई है। इसलिए चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी अपनी प्रत्याशी अंजू कटियाल को मेयर नहीं बना पाए। क्योंकि कांग्रेस पार्षद हरप्रीत कौर बाबला चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो गई और आम आदमी पार्टी के 14 में से एक वोट को अवैध करार करके भाजपा की उम्मीदवार सरबजीत कौर को मेयर घोषित कर दिया। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के हल्का प्रधान वेदप्रकाश बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। 


         उन्होंने कहा कि एक तरफ तो देश में आजादी का 75 मा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ प्रजातंत्र का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को ही मजबूत किया जा रहा है। क्योंकि जीतने के बाद कांग्रेस के पार्षद और विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव से लोगों को अनुमान तो लग जाएगा कि कांग्रेस को वोट देना बीजेपी को जिताना है। इसलिए पंजाब की जनता झाड़ू पर बटन दबाकर पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। दिल्ली के लोगों ने काम की राजनीति चुनी जिसके परिणाम से दिल्ली के 80 प्रतिशत लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। घरों में साफ पानी, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा तथा मोहल्ला क्लीनिक के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। इस बार पंजाब के लोग मन बना चुके हैं कि कांग्रेस भाजपा दोनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |