हांसी के बाद जींद में धंसी सड़क, लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
जीन्द में देवीलाल चौंक पर कईं फीट गहरी धंसी सड़क
जीन्द विकास संगठन का आरोप
थोड़ी सी बरसात ने ही खोली प्रशासन की पोल
संगठन ने की मांग सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जाए
आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
और जल्द से जल्द इस धंसी सड़क को ठीक करवाया जाए
जीन्द : तहलका न्यूज
जीन्द में देवीलाल चौक पर कईं फीट गहरी सड़क धंस गई हेैं। जीन्द विकास संगठन का आरोप है कि थोड़ी सी बरसात ने ही प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। संगठन ने मांग की है कि सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जाए। आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द इस धंसी सड़क को ठीक करवाया जाए।
जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल का कहना है कि देवीलाल चौक पर फाटक के पास कईं फीट गहरी सड़क धंस गई हैं जिसके चलते रास्ता प्रभावित होकर रह गया है। फाटक बंद के समय तो यहां सड़क धंसने से और भी ज्यादा दिक्कतें आ रही है। गोयल का कहना है कि थोड़ी सी बरसात ने ही प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। घंसी सड़क की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक धंसी सड़क की कोई सुध नहीं ली है।
गोयल का कहना है कि शहर में अनेकों स्थानों पर सड़क धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले मिनी बाईपास पर भी सड़क धंसने की घटना घटी। फिर रोहतक रोड़ पर अनेकों स्थानों पर सड़क बनते ही धंसने की घटनाएं सामने आई। दालमवाला होटल के पास भी सड़क धंसने की घटना घटी और अब देवीलाल चौक पर सड़क ध्ंासने की घटना सामने आई है।
राजकुमार गोयल ने मांग की है कि सड़क धंसने के कारणों की जांच कराई जाए। आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द इस धंसी सड़क को ठीक करवाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks