स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खोखरी में चला वेक्सिनेशन, लोगों में उत्साह

 उप स्वास्थ्य केंद्र खोखरी में 85 लोगों को हुआ टीकाकरण । 


जींद/संवाददाता / तहलका न्यूज -  पवन डाहौला 


उप स्वास्थ्य केंद्र खोखरी में रविवार को 85 लोगों को हुआ टीकाकरण । उप स्वास्थ्य केंद्र खोखरी में कार्यरत एएनएम अनिता खटकड ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की और से केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अठारह वर्ष से ऊपर के 13 युवाओं को पहली, 23 को दूसरी,45 से ऊपर के 5 व्यक्तियों को पहली तथा 6 को दूसरी और 60 से ऊपर उम्र के 4 व्यक्ति को पहली तथा 4 को दूसरी कोविशिल्ड वैक्सीनेशन दी गई ।



 उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से 15 वर्ष से ऊपर के 18 को पहली तथा 18 से ऊपर उम्र वाले युवा को 12 पहली कोवैक्सीन दी गई है । इस अवसर पर टीम में उनके साथ आशा वर्कर्स रीटा,सुमन तथा सरोज मौजूद रही इस अवसर पर केंद्र पर कार्यरत एएनएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग माहमारी को लेकर बहुत गंभीर है टीकाकरण के प्रति लोगों को बार बार प्रेरित किया जा रहा है आशा वर्कर्स अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोविड से संबंधित हिदायतों का पालन करवा रही है । उन्होंने कहा कि कोरोना के अलग-अलग रूप सामने आ रहें है, इसलिए लोंग बे-परवाह न बने, क्योंकि लापरवाही का सीधा सा अर्थ स्वयं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है । 



      कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है इस कारण प्रत्येक नागरिक को कोविड से संबंधित हिदायतों का पालन करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत रखना है उसके लिए प्रतिदिन 45 से 6० मिनट तक शारीरिक व्यायाम करना जरुरी है । शरीर में विटामिन की कमी न हो इस कारण हर रोजाना हरी सब्जियां तथा मौसमी ताजे फलों का सेवन करें और रोजाना 35 से 4० मिनट धूप ले ।


बाक्स


वैक्सीन शरीर के अंदर एंटीबॉडी का निर्माण करता है । नाक या मुंह के पास कोई छलनी या फिल्टर नहीं जो कोई वायरस या बैक्टीरिया को अंदर जाने से रोक सके । कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन इंफेक्शन से होने वाले लक्षण को गंभीर होने से जरूर रोकता है । इसलिए प्रत्येक नागरिक को कोविड रोधी टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आवश्यक सावधानियों को अपनाकर स्वयं और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले परामर्श की भी अनुपालना करनी होगी । प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं। खासतौर पर इमारत के भीतर या जब शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो तो मास्क की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बंद स्थानों की बजाय खुली व हवादार जगह चुनें। कोई भी बच्चा या व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के न रहे जिससे बढ़ते नए वेरिएंट ओमिक्रॉम पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है,इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |