हिसार जींद में बुजुर्गों को लूटने वाली गैंग काबू, कबूली ये वारदातें
जींद हिसार में बुजुर्गों को लूटने वाले गिरोह की दो महिलाएं काबू, कबूली वारदातें
जींद - तहलका न्यूज
जींद शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनसे नकदी व आभूषण लूटने वाले गिरोह की दो बुजुर्ग महिलाओं रधाना निवासी राजपति, अलीपुरा निवासी फुली देवी को बुधवार को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं का निशाना नागरिक अस्पताल, बस अड्डा, बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाके होते थे। यहां अकेले बुजुर्गों से बात करके उन्हें आसानी से बातों में उलझा लेती थी। इसके बाद नशीली चाय तो कभी जूस पिला देती थी। इसके बाद वे बुजुर्गों को सुनसान जगह पर ले जाती थी और नशीला पदार्थ खिला देती थी। जब नशा होने लगता तो वो उनके जेवर, नकदी व जो भी सामान होता, उसे लूट कर मौके से फरार हो जाती थीं। इन दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने जींद शहर में सात और हिसार की एक वारदात को कबूल किया है।
इन लोगों को बनाया अपना निशाना 25 मई 2021 को पालिका बाजार में दोनों महिलाओं ने एक बुजुर्ग को अपनी बातों में लिया और सलाह कर गुरुद्वारा के पास ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पिला दी। इससे वो बेसूध हो गया। इसका फायदा उठाकर उन्होंने उसके हाथ में पहनी हुए सोने की अंगूठी, एक चांदी का छल्ला, एक मोबाइल व 800 रुपये लूट लिए। इस तरह दोनों ने नौ महीने पहले एक औरत को अपनी बातों में लेकर नींद की गोली किसी तरल पेय पदार्थ में घोलकर पिला दी थी।
जिससे वो बेसूध हो गई और उन्होंने उसके कानों की बालियां व 800 रुपये छीने थे, नौ महीने पहले ही एक महिला से इसी तरह कानों की बालियां, सोने का ओम, चांदी की चेन व 24000 रुपये, 7 माह पहले एक महिला से कानों की बालियां, एक तबीजी, 210 रुपये, छह माह पहले शहर में से ही महिला से सोने की ताबीज, एक सोने की अगूंठी, कानों की बालियां, मोबाइल व 2000 रुपये, उचाना की एक औरत से कानों की बाली, सोने का ओम और तीन हजार रुपये छीने, दो माह पहले जींद शहर से एक औरत के कानों की बालियां व 35 हजार रुपये, नरवाना से दो माह पहले एक औरत के गले से ताबीज, 20 दिन पहले बरवाला से एक औरत को अपना शिकार बना सोने की बालियां, एक पर्स व पांच हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपित महिलाओं को पुलिस ने बुधवार को जयंती देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया ।
ये भी पढ़ें -
तहलका न्यूज:
गोलियों की दड़ दहड़ात से फिर दहला रोहतक, एक की मौत,
क्या है पूरा मामला, किस वजह से की युवक की हत्या ?
शांत स्वभाव का होने के बाद भी जूगनू को क्यों मार दी गोली ?
http://www.thalkanews.com/2022/01/the-race-of-bullets-again-struck-rohtak-from-the-countryside-one-died.html
तहलका न्यूज:
SDM की छापेमारी से कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप,
Ics कोचिंग सेंटर पर पड़ा छापा, लगाया जुर्माना,
http://www.thalkanews.com/2022/01/%20despite-orders-coaching-centers-were-open-in-sdm-raided-and-fined-one-others-also-ran-away-after-closin.html
तहलका न्यूज:
बिजली कनेक्शनों को सोलर पंप में तब्दील करने की तैयारी में खट्टर सरकार!
हिसार जिले के इन गांवों के किसानों के खेतों में किसानों के साथ सोलर पंप स्कीम का शुभारंभ
https://www.thalkanews.com/2022/01/solor-pump-cm-manohar-lal-lunch.html
तहलका न्यूज: नारनौंद
जुआ खेलते धरे गए पांच,
नारनौंद नगरपालिका ईकाई के प्रधान चुनाव,
आईटीआई में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। जाने अब कब तक ले सकते हैं दाखिला
https://www.thalkanews.com/2022/01/nagar-palika-narnaund.html

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks