नगरपालिका ईकाई के दूसरी बार प्रधान बने धर्मबीर
नव नियुक्त पदाधिकारीयों को शपथ दिलाते चुनाव पर्यवेक्षक।
नारनौद : वीरवार को नगरपालिका कार्यालय के प्रांगण में नारनौंद ईकाई का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुनील लाडवा ने की। मंच का संचालन देवेन्द्र लोहान ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक नारनौंद प्रधान केे प्रधान रोहताश शर्मा, राजेश बागड़ी, बिशन सिंह, शशिकांत ने भाग लिया।
जिसमें सर्वसम्मति से धर्मबीर को ब्लॉक प्रधान, देवेन्द्र लोहान को सचिव, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, जसबीर श्योकंद को वरिष्ठ उप प्रधान, नरेश कुमार को उपप्रधान, कमलेश को सहसचिव, मंशा राम को प्रेस प्रवक्ता, विद्या देवी, बीरमति, सुंदर व रमेश को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समय पर करवाने के लिए तत्पर रहेंगे।
कर्मचारियों के हकों की लड़ाई के लिए आंदोलन में नपा व अग्निशमन कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। वही 23 व 24 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी सभी कर्मचारी शामिल होंगे। इस अवसर पर रामदीया शर्मा, राजेश पेटवाड़, सत्यवान रंगा, सतीश कुमार, संजय पानू, सुभाष, राजबीर व नगरपालिका कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं को प्रत्येक वर्ष मिलेगा पुरस्कार
नारनौंद : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माजरा प्याऊ के प्रधानाचार्य रविंद्र चहल ने बताया कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं में रोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पुरस्कार देने की योजना बनाई गई है।
जिसके तहत प्रत्येक वर्ष प्रत्येक जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना सफल उद्यम स्थापित करने एवं चलाने वाले प्रथम विजेता उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को 75 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 5 हजार रुपये की नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके इच्छुक उम्मीदवार जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार में जाकर अपना आवेदन 18 जनवरी को शाम 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन प्रपत्र एवं योजना के नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट
www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।
सट्टा खाईवाली करते पांच गिरफ्तार
नारनौंद : अवैध शराब, सट्टा खाईवाल व नशे के खिलाफ चलाये जा रहे स्पेसल अभियान के तहत मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम ने छापेमारी की। टीम को सूचना मिली कि नाड़ा के खेतों में कुछ युवक सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे है। जब टीम वहां पर रेड की तो वहां पर जींद जिले के सुरबरा निवासी मंगल, कुराड़ निवासी शैलेंद्र, सपा खेड़ी निवासी अनिल, खरक बूरा निवासी प्रदीप व नाड़ा निवासी सुरेश के पास से एक सट्टे की पर्ची और 40 हजार 70 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ नारनौंद थाने में जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें -
तहलका न्यूज:
गोलियों की दड़ दहड़ात से फिर दहला रोहतक, एक की मौत,
क्या है पूरा मामला, किस वजह से की युवक की हत्या ?
शांत स्वभाव का होने के बाद भी जूगनू को क्यों मार दी गोली ?
http://www.thalkanews.com/2022/01/the-race-of-bullets-again-struck-rohtak-from-the-countryside-one-died.html
तहलका न्यूज:
SDM की छापेमारी से कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप,
Ics कोचिंग सेंटर पर पड़ा छापा, लगाया जुर्माना,
http://www.thalkanews.com/2022/01/%20despite-orders-coaching-centers-were-open-in-sdm-raided-and-fined-one-others-also-ran-away-after-closin.html
तहलका न्यूज:
बिजली कनेक्शनों को सोलर पंप में तब्दील करने की तैयारी में खट्टर सरकार!
हिसार जिले के इन गांवों के किसानों के खेतों में किसानों के साथ सोलर पंप स्कीम का शुभारंभ
https://www.thalkanews.com/2022/01/solor-pump-cm-manohar-lal-lunch.html
तहलका न्यूज: नारनौंद
जुआ खेलते धरे गए पांच,
नारनौंद नगरपालिका ईकाई के प्रधान चुनाव,
आईटीआई में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई। जाने अब कब तक ले सकते हैं दाखिला
https://www.thalkanews.com/2022/01/nagar-palika-narnaund.html
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks