नारनौंद : दहशत फैलाने वाले भैंस चोर गिरोह के तीन को दबोचा, पुलिस रिमांड पर लिया
पुलिस ने भैंस चोर गिरोह को पकड़ा, लिया रिमांड पर
नारनौंद, तहलका न्यूज
क्षेत्र में चोर गिरोह ने लोगों की नींद हराम कर रखी थी। आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ये चोर गिरोह इतना शातिर है कि लोगों की आंखों के सामने चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे और कोई कुछ नहीं कर पाता था। लेकिन नारनौंद पुलिस ने हिम्मत दिखाई और इस गिरोह के तीन युवकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
नारनौंद थाना पुलिस ने भैंस चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशीफ, ताहिर व कामिल निवासी केरेना उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैं। जिन्होंने रामभगत निवासी वार्ड नंबर 1 नारनौंद की 3 भैंस व एक कटड़ी चोरी कर ली थी। जिनको प्रोडक्शन वारंट पर कैथल से लेकर माननीय न्यायालय में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व चोरी सुदा भैंस बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
एक अन्य मामले में नारनौंद थाना पुलिस ने एक आरोपी को सूअर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसने लोहारी राघो से सोनू व जीवन आदि के सूअर चोरी कर लिए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन उर्फ डिकरा निवासी लोहारी राघो के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है तथा नवीन उर्फ डिकरा को भी गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें
अंग्रेजी व देसी शराब सहित युवक को किया गिरफ्तार
नारनौंद, तहलका न्यूज
उपमंडल के गांव उगालन से धर्म खेड़ी रोड पर मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान उगालन निवासी धर्मवीर को अंग्रेजी व देसी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बास थाना पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान गांव उगालन निवासी धर्मवीर के प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें 9 बोतल ऑफिसर चॉइस ब्लू, चार बोतल एंपोरियो ब्लू, दो बोतल नाइट ब्लू, तीन बोतल माल्टा देसी शराब, चार बोतल जगाधरी नंबर वन देसी शराब, 64 अदा देसी शराब मारका माल्टा बरामद की गई। उक्त बरामद शराब बारे परमिट लाइसेंस पेश करने बारे कहा जो आरोपी धर्मवीर उक्त कोई पेश ना कर सका। पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks