स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हादसों से नहीं ले रहा बिजली निगम सबक, दो साल से भैणी अमीरपुर में लकड़ी के सहारे डटा है, बिजली का खंभा

हादसों से नहीं ले रहा बिजली निगम सबक, दो साल से भैणी अमीरपुर में लकड़ी के सहारे डटा है, बिजली का खंभा

नारनौंद :
बिजली निगम की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और बिजली निगम के कर्मचारी इससे कोई सबक नहीं सिख रहे हैं। पिछले दो सालों से गांव भैणी अमीरपुर में 11 हजार वोल्ट का बिजली का खंभा नीचे गिरने की कागार पर है। जिसकी शिकायत बिजली निगम को काफी बार दी जा चुकी है। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आखिरकर किसान ने इसको सीधा करने की गुहार सीएम विंडो पर लगाई है। 
दो साल से बिजली निगम के चक्कर लगा लगाकर भैणी अमीरपुर के किसान रत्तन के जूते घीस चुके हैं। हर बार उसको आश्वासन तो मिलता है। लेकिन उसकी शिकायत का सामाधान दो साल बाद भी नहीं हो पाया। किसान के खेत में 11 हजार वोल्टेज का बिजली का खंभा दो साल पहले झुकना शुरू हो गया था और पिछले एक साल से तो खंभा इतना झुक चुका था कि वो गिरने के कागार पर था तो किसान ने उसको लकड़ी का सहारा देकर रोका हुआ है। जिस दिन खेतों में ये खंभा गिर गया तो खेतों में काम करने वाले किसानों व मजदूरों को काफी हानि पहुंच सकती है और अब धान की फसल की रोपाई होने के कारण खेतों में पानी भरा रहेगा। जिससे किसी भी वक्त खेतों में इससे करंट आ सकता है और बड़ा नुकसान हो सकता है। इस खंभे को उठाने को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को काफी बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। लेकिन दो साल से कोई समाधान न होने पर किसान ने इसको खड़ा करवाने के लिए सीएम विडों पर शिकायत देकर गुहार लगाई है। 
इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला कुछ समय पहले ही आया था। कर्मचारियों को आदेश दे दिए हैं कि जल्द से जल्द इस पोल को बदलें ताकि बिजली के खंभों के कारण किसानों को कोई परेशानी ना हो। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |