स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सिसाय के युवक से गढ़ी में स्मैक बरामद, भेजा जेल


नारनौंद : 
बास पुलिस ने गस्त के दौरान 47 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि मंगलवार की रात को पुलिस की टीम गस्त कर रही थी कि गांव गढ़ी के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस को उस युवक पर शक हो गया और पुलिस ने उसका पीछा कर उसको पकड़ लिया। जब उसकी तालाशी ली गई तो उसके पास से 47 ग्राम स्मैक बरादम हुई। जब पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान गांव सिसाय निवासी सतीश पुत्र जगदीश के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |