स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसानों को कंगाल करने पर तुली भाजपा - प्रो. रामभगत

किसानों को कंगाल करने पर तुली भाजपा - प्रो. रामभगत
नारनौंद : 
आज किसानों की दशा काफी दयनीय हो चुकी है और भाजपा सरकार किसान विरोधी नितियां बनाकर किसानों को ओर कमजोर करने में जुटी हुई है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने वाले भाजपा के नेता आज बिलों में दुबके हुए हैं। उक्त शब्द पूर्व विधायक प्रो. रामभगत ने गांव उगालन में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होनें कहा कि भाजपा पार्टी सत्ता में आते ही किसान व मजदूर विरोधी नितियां लागू कर पूजींपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। अगर भाजपा सरकार को किसानों की थोड़ी सी भी फिकर है तो वो तुरंत स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे और किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए उनके कर्ज माफ करे। किसानों के हितों की लड़ाई लडऩे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा किसानों की आवाज बनकर ओर उनको बर्बादी से बचाने के लिए किसानों की 15 मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल बजा चुके हैं। इसी कड़ी में वो आगामी 8 जुलाई को जींद की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरने का काम करेगें। प्रदेश सरकार एसवाईएल नहर का पानी लाने में भी नाकाम साबित रही है। जब तक किसानों की सभी मांगों को सरकार पूरी नहीं करती तब तक किसानों के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। आठ जुलाई को होने जींद में होने वाली किसान महापंचायत में नारनौंद हलके से हजारों की संख्या में किसान भाग लेगें। पूर्व विधायक प्रो. रामभगत ने गांव सिंघवा, मदनहेड़ी, सीसर, खरबला, रोशनखेड़ा, बास, पुट्ठी, बड़च्छप्पर, उगालन, जामनी, कापड़ो, गैबीनगर, नाड़ा, खेड़ी इत्यादि गांव में लोगों को किसान महापंचायत में पहुंचने का न्यौता दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |