उपायुक्त ने लिया मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
9 जुलाई को मुख्यमंत्री राखी गढी में करेंगे जनसभा को सम्बोधित
नारनौंद :
राखी गढ़ी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला उपायुक्त ने राखी गढ़ी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देष दिए। मुख्यमंत्री हड़प्पाकालीन सभ्यता के टीलों के अवलोकन के बाद गांव में एक प्रदर्शनी का उद्दघाटन भी करेगें और एक जनसभा को भी संबोधित करेगें। जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि 9 जुलाई को मुख्यमंत्री की जनसभा के बारे में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया है ताकि तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे। उन्होंने उपस्थित खण्ड पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि स्टेडियम की साफ-सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए। उन्होंने मार्किट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लिंक रोड की मरम्मत का कार्य 8 जुलाई तक हर हाल में पूरा करवा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम से पूर्व स्टेडियम की चारदीवारी की मरम्मत व रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सभास्थल पर पुरातात्व विभाग की एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। प्रदर्शनी को आम जनता के अवलोकन के लिए खुला रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा बनाये जा रहे म्यूजियम की साइट का भी अवलोकन किया तथा वहां चल रहे कार्यों की प्रगति व राखी गढी के पुरातात्विक महत्व के टिल्ले का भी मुयायना किया। उन्होंने विभाग को उनके समुचित रखरखाव के बारे में दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर एसडीएम राजीव अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सहरावत, डीपीसी देवेंद्र, एस.सी जनस्वास्थ्य विभाग, जिला खेल अधिकारी सतविंदर गिल तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks