स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खेत में पानी को लेकर चले आ रहे विवाद में किया जानलेवा हमला,


">
खेत में पानी को लेकर चले आ रहे विवाद में सुरेन्द्र पर किया जानलेवा हमला,
पुलिस ने सुरेन्द्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की,
पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल भी बरामद किया
जींद, 5 जुलाई
खेत में पानी को लेकर चले आ रहे पुराने झगड़े वाले मामले में पेशी पर आ रहे नरवाना मोर
पत्ती निवासी सुरेन्द्र पर दो लोगों ने गोली मार कर जानलेवा हमला किया। लेकिन सुरेन्द्र
बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से
एक देसी पिस्टल भी बरामद किया हैं। पुलिस मामले की पूरी गहनता से छानबीन कर रही
हैं। सिटी जींद थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि सुरेन्द्र नरवाना मोर पत्ती ने उन्हें
शिकायत दी है कि नरवाना के मोर पत्ती के ही रखने वाले राजपाल उर्फ रिशिया व जगदीप
उर्फ गगड़ ने उन्हें जान से मारने के लिए उस पर गोली चलाई है। दरअसल बात यह है कि
सुरेन्द्र व राजपाल की उपजाऊ जमीन पास पास हैं दोनों के बीच पानी को लेकर पुरानी
रंजिश चली आ रही हैं। उसी रंजिश पर दोनों के खिलाफ नरवाना थाने में मामले भी दर्ज
हैं। उसी मामले को लेकर बुधवार को सुरेन्द्र जींद कोर्ट में आ रहा था लेकिन जैसे ही सुरेन्द्र
पटियाला चौक के पास पहुंचा तो पर गोली दाग दी गर्ई जिसमें वह बाल बाल बच गया।
सुरेन्द्र ने साफ साफ अपनी शिकायत में कहा कि खेतों में पानी के चले आ रहे पुराने विवाद
को लेकर ही उसे जान से मारने की कौशिश की गई हैं। क्योंकि हमले के समय उसने
राजपाल और जगदीप को पहचान लिया था। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूरे
मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।
Attachments area

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |