फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बांटे सवा दो करोड़
फसल बीमा योजना के तहत राजपुरा बैंक ने किसानों को बांटे सवा दो करोड़
नारनौंद :
केन्द्र सरकार द्वारा फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। क्योंकि धान की फसल का जिन किसानों ने बैंकों के माध्यम से बीमा करवाया था उन किसानों को नष्ट हुई फसलों का पांच गांव के किसानों को सवा दो करोड़ रूपए से ज्यादा वितरीत किए गए हैं। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
किसान कमलजीत, धर्मजीत, पालाराम, धर्मबीर, ओमप्रकाश, मंदीप, अजीत इत्यादि किसानों ने बताया कि उन्होनें सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक राजपुरा से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिसके साथ उनकी फसलों का बीमा भी साथ में हो गया। जब बैंक ने उनके खाते से फसल बीमा योजना के नाम पर पैसे काटे थे तो उन्होनें एतराज जताया था कि उनकी मर्जी के बिना ही फसल बीमा के नाम पर लूट की जा रही है। लेकिन जब धान की फसल में बीमारी आई और वो नष्ट हो गई तब भी उनको इसका कुछ नहीं मिला। लेकिन सरकार व बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली अच्छी होने के कारण आज उनकी नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा मिल गया। जिससे वो संतुष्ट हैं।
इस संबंध में राजपुरा के बैंक मैनेजर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि गांव राजपुरा, माढ़ा, ढाणी ब्राहम्णान, पाली और माजरा गांव के 577 किसानों को इस योजना का लाभ मिला है और फसल बीमा योजना के तहत 2 करोड़ 25 लाख 50 हजार 52 रूपए मुआवजे के रूप में बांट दिए गए हैं। उन्होनें किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि सब किसानों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए ताकि प्राकृतिक आपदा के समय वो अपनी फसल की लागत वसूल सकें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks